सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक ने मठमैले रंग का हाफ टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक को पहचानता है, तो उसके परिजनों को सूचित करने के साथ स्थानीय थाना सहजनवां पर संपर्क करें।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और रेलवे ट्रैक के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
