सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा ब्लाक अंतर्गत स्थित हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मंलवार को ग्राम सभा आशापार में भाकियू राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने पत्रकार रवि निषाद के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार बेचन शर्मा भी मौजूद रहे। संत राज यादव ने रवि निषाद के स्वास्थ्य और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
संत राज यादव ने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने रवि निषाद के परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने भी संत राज यादव से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर उन्होंने ध्यान देने का आश्वासन दिया।
