भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अंबेडकर पार्क), गोमती नगर में भव्य “प्रकाश महोत्सव” का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के नेतृत्व में, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में 27 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूरा परिसर दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा, जिससे सामाजिक समरसता, समानता और संविधानिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचा। यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि बाबा साहब के विचारों को जनमानस में पुनः जागृत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

