सहजनवां गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ई), ब्लॉक सहजनवां के अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सहजनवां व नायब तहसीलदार दुर्गेश कनौजिया को ज्ञापन सौंपा। में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत तथा वितरण व्यवस्था में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि गैस एजेंसी पर रसोई गैस को लेकर सरकार का कोई नियंत्रण और नियम-कानून नहीं है। गैस एजेंसी मनमाने तरीके से ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रही है। उपभोक्ताओं की मजबूरी का फायदा उठाकर एजेंसी संचालक अपनी तिजोरी भर रहे हैं और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने की भी मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उच्चअधिकारियों से वार्ता कर गैस वितरण प्रणाली ठीक नहीं कराई गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को लेकरअनिश्चितकालीन धरना देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर गब्बू लाल प्रजापति जिला उपाध्यक्ष श्रवन पांडेय के साथ नित्यानंद पांडेय, संतोष सिंह, सुनील पांडेय, राधेश्याम पांडेय, देवी लाल, राम कृपाल, बृजराम सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

