आपको बताते चले कि प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे द्वारा साइबर प्रभारी उ0नि0 एजाज अहमद व का0 सर्वदानन्द यादव, का0 सतीश चन्द्र द्वारा 1. अखिलेश कुमार मौर्य पुत्र संत राम मौर्य निवासी पैडा थाना रुधौली जनपद बस्ती का व्हाट्सएप हैक कर रु0-107994.10/- अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया था। जिसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुई थी। जिस पर थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए पूरा पैसा लीन करा दिया गया। तथा शिकायतकर्ता का पूरा पैसा 107994.10 रुपए उनके खाते में वापस कराया गया।
