श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 65 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 05 शिकायतों का हुआ निस्तारण।
पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला पंचायतराज अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, तहसीलदार बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
