थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 129/26 धारा -309(4), 351(2) व मु0अ0स0- 141/26 धारा 304(2) BNS से संबंधित अभियुक्तों की तलाश में, मुखबिर की सूचना पर एसओजी/इंटेलिजेंस विंग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मदारीपुर जाने वाली नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्ति सर्विस रोड से प्रयागराज से फतेहपुर की ओर आते हुए दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर मदारीपुर लिंक रोड की ओर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए घेरने का प्रयास किया गया तो अपने आप को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें ईशू रावत उर्फ अनुभव पुत्र संतोष रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज, अंशु कुशवाहा पुत्र सतीश चंद्र, उम्र 21 वर्ष, निवासी मीरा पट्टी मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज गोली लगने से घायल हो गए। तथा सौरभ उर्फ करन पटेल पुत्र पवन कुमार सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी हिनौता, थाना महेवा घाट, जनपद कौशांबी (हाल पता: महेंद्र नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ईशू , अंशु व सौरभ के आपराधिक इतिहास की जानकारी पर अभी तक उनके के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न थानों पर क्रमशः 06, 08, 06 अभियोग पंजीकृत हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों के और भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

