विवरणः– दिनांक 18.04.2026 को थाना बरखेड़ा पर आवेदक अरविन्द कुमार पुत्र रामऔतार निवासी वार्ड नं० 05, मोहल्ला जामा मस्जिद, कस्बा व थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके चाचा मृतक सुखलाल पुत्र छोटेलाल, उम्र लगभग 50 वर्ष (जाति– नाई) दिनांक 16.04.2026 को जिजमानी हेतु ग्राम गंगापुरी थाना बरखेड़ा गए थे, जिनका शव आज दिनांक 18.04.2026 को ग्राम गंगापुरी के एक खेत में मिला है।
पूछताछ में मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक सुखलाल उपरोक्त ग्राम गंगापुरी में शादी-ब्याह आदि अवसरों पर जिजमानी के लिए आते थे तथा कई-कई दिनों तक गांव में रुकते थे। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक पूर्व से बीमार रहते थे। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है तथा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
