पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-18.04.2026 को थाना ललौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त अरविन्द पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घघौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.अरविन्द पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घघौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष को ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शशिभान सिंह थाना ललौली जनपद फतेहपुर ।
2. म0का0 शिवाली श्रीवास्तव
