हरपुर बुदहट गोरखपुर थाने को नया नेतृत्व मिल गया है। नवागत थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया, जिसके बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं।पदभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने सख्त तेवर अपनाते हुए साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता रहेगा।
नवागत थानाध्यक्ष ने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। किसी भी आपात स्थिति में लोग बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में हरपुर बुदहट में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
