नगर पंचायत बड़हलगंज गोरखपुर थाना बड़हलगंज में दिनदहाड़े सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। कालेज तिराहे के पास स्थित करोड़ों रुपये की बंजर जमीन पर भू-माफिया व्यावसायिक निर्माण कर रहे हैं, और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना है।
मुहल्ला कल्याण नगर, कालेज तिराहे के उत्तर आ.नं. 1574, रकबा 6 डिसमिल बंजर खाते की जमीन। बाजार मूल्य करोड़ों में। भू-माफिया शशि अग्रवाल व शरद अग्रवाल पुत्रगण कृष्णमोहन अग्रवाल।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
2019 में भी भूमाफियाओं ने कब्जे की कोशिश की थी। कानूनी चेतावनी पर काम रुकवाया गया।
20-09-2021 को लेखपाल ने बड़हलगंज कोतवाली में FIR के लिए तहरीर दी, पर FIR दर्ज नहीं हुई।
3 मई से फिर अवैध निर्माण शुरू हुआ। अभिषेक गुप्ता ने EO बड़हलगंज, SHO, SDM गोला, तहसीलदार गोला को पत्र दिया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मंडलायुक्त गोरखपुर, DM गोरखपुर, ADM प्रशासन, ADM सिटी को सूचना दी गई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय तो हुआ, पर निर्माण नहीं रुका।
अभिषेक गुप्ता का आरोप है कि कूटरचना कर 1 डिसमिल जमीन आजाद तिवारी आदि के नाम घरौनी दर्ज कर ली गई है। लेखपाल-कानूनगो-
तहसीलदार की आख्या पहले ही साफ कर चुकी है कि भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं।
अभिषेक गुप्ता ने CM से भू माफियाओं के विरोध मे तथा कूटरचित दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनता का शासन पर भरोसा बना रहे।
यह मामला 2021 से लंबित है और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना है CM कार्यालय से क्या निर्देश आते हैं।
