सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया ने की।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 55, पुलिस विभाग के 26, विकास विभाग के 8, आपूर्ति विभाग के 2 और अन्य विभागों के 3 मामले प्रस्तुत किए गए। शेष 90 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया गया। तहसीलदार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसूरज प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।तहसील प्रशासन ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है।
