गोरखपुर थाना बेलीपार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बेलीपार क्षेत्र के तालनदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक स्टेडियम की दर्शक क्षमता 30 हजार होगी। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से पूर्वांचल में खेल सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखरने का अवसर मिलेगा।
