सामाजिक समरसता पर दिया गया बल
गोरखपुर, विश्व हिन्दू परिषद, गोरक्ष प्रान्त के विशेष सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र विशेष सम्पर्क प्रमुख अनिल भाई ने कहा कि समाज में हर जाति के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है। तभी समाज सशक्त और संगठित हो सकेगा।
कार्यक्रम में विशेष सम्पर्क प्रमुख डॉ. डी.के. सिंह ने भगवान श्री राम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन संगठन मंत्री सोमेश ने किया। इस अवसर पर राम नाथ गुप्ता, अधिवक्ता सुधा मोदी, अधिवक्ता पूजा गुप्ता, अधिवक्ता जितेन्द्र पल्लू, अंजना, प्रान्त प्रचारक, गोरखपुर विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान प्रोफेसर दिव्या सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला मंत्री कुलभूषण उर्फ दीपक पाण्डेय सहित सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

