रविवार को भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ करने के लिए गीडा क्षेत्र के तेनुआ स्थित ग्रेनविया रिसॉर्ट में जा रहे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के काफिले का भाजपाइयों द्वारा जगह जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत में खानिमपुर चौराहे पर मंडल उपाध्यक्ष नन्हें सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष और महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के काफिले पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारे भी लगाए गए। नन्हें सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंत तक पहुंच रही है। आगे सरया में अपने में काली प्रसाद सिंह प्रधान छपिया और गंगेश्वर सिंह प्रधान सरया के नेतृत्व में काफिले का भव्य स्वागत किया गया। हरैया चौराहे पर में प्रधान मिथिलेश निषाद, अमित कुमार पांडेय प्रधान भिलोरा और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह राही के नेतृत्व में काफिले का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, विनय सिंह बब्बू, शिवसागर शर्मा, अविनाश सिंह, विपिन सिंह, शिवेंद्र सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, शिवेंद्र सिंह, अजय जायसवाल, भारत अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, लालबहादुर सिंह, संजय दूबे, भीमसेन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

