गोरखपुर, करमहां शहीद बंधू सिंह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण
वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. रेनू मौर्य को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागीय शोध समिति द्वारा सह-शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि डॉ. मौर्य को यह उपलब्धि उनके कार्य के प्रति अटूट समर्पण, गहन विषय विश्लेषण, निरंतर अध्ययनशीलता एवं उत्कृष्ट जिज्ञासु प्रवृत्ति के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।
डॉ. यू.पी. सिंह ने कहा कि यह चयन न केवल डॉ. रेनू मौर्य की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों की गुणवत्ता और क्षमता पर बढ़ते अकादमिक विश्वास का प्रतीक भी है। यह निर्णय निजी संस्थानों में कार्यरत समस्त शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह, डॉ. प्रिया तिवारी, आकाशदीप, डॉ. सुनील कुमार, अपर्णा प्रजापति, मानसी सिंह, डॉ. विद्या रावत, सत्येंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. रेनू मौर्य को अशेष शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शैक्षणिक जगत में निरंतर प्रगति की कामना की।
