क्या आप चाहते हैं कि पंचायत चुनाव समय पर हों और पंचायत व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार बंद हो?
यदि हाँ, तो आइए हम सभी मिलकर “पंचायत चुनाव संघर्ष मोर्चा 2026” से जुड़ें और अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
अब समय आ गया है कि गांव, किसान, युवा, महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं।
हमारा संकल्प:
- समय पर पंचायत चुनाव
- निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था
- भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत प्रणाली
- पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान और अधिकार
आइए, एक मजबूत जनआंदोलन तैयार करें और सरकार व चुनाव आयोग को समय पर पंचायत चुनाव कराने के लिए मजबूर करें।
“एकजुट रहेंगे – संघर्ष करेंगे – जीतेंगे”
यू.पी. पंचायत चुनाव संघर्ष मोर्चा 2026

