जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पटाखों की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमोद कुमार
बांदा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जीआईसी ग्राउंड और पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान पर लगी पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का जायजा लिया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया।दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर पटाखों की बिक्री से किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटाखों की दुकानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस औरअग्निशमन दल तैनात रहेंगे।आम जनता से अपील की गई है कि वे पटाखों की खरीदारी और उपयोग के दौरान सावधानी बरतें और बच्चों को पटाखों से दूर रखें।