सहजनवा, गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, श्री प्रशांत त्रिपाठी जी द्वारा ग्राम बेलहर पठखौली, तहसील सहजनवा, जनपद गोरखपुर में अपना 1001वां पौधा रोपित किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रशांत त्रिपाठी जी ने बताया कि इससे पूर्व वह सहजनवा क्षेत्र में 1000 पौधे लगवा चुके हैं तथा आज इस विशेष अवसर पर 1001वां पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत किया है।
उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में वह 11,000 पौधे लगाकर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र को हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।
श्री त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ वह जनसहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाते रहेंगे।इस अवसर पर सोनू विश्वकर्मा , प्रियांशु , अमर साहनी , सुग्रीव , रईस अन्य मौजूद रहें ।
जारीकर्ता:
कार्यालय,
श्री प्रशांत त्रिपाठी
भारत सरकार अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय
सहजनवा गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
