*गोरखपुर अंबेडकर पार्क गोरखपुर साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था मिनर्वा काव्य संगम रजि० ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को एक अनूठे अंदाज में मनाया। संगठन ने "काव्य की खुशबू से महकेगा जहान" के संकल्प के साथ देशभर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष शुक्ला ने स्वयं पौधा रोपकर की। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल कविताएं लिखना नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाना भी हमारा परम धर्म है। पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, वे पृथ्वी का श्रृंगार हैं।" राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से संगठन के सभी शीर्ष पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गोरखपुर की
जिला अध्यक्ष भूमिका सिंह ने वृक्षारोपण कर संदेश दिया। वैष्णवी गुप्ता की देखरेख और कुशल नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके साथ शिवन्या, जिया और ईशा गौड़ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पियूष गुप्ता, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवांश तिवारी, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष शालनी शर्मा और राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री नेहा मिश्रा ने भी अपने-अपने राज्यों में पौधरोपण कर इसे राष्ट्रीय मुहिम का रूप दिया।
कार्यक्रम के समापन पर वैष्णवी गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताया। सभी ने सिर्फ पौधा लगाने का ही नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करने का भी संकल्प लिया।मिनर्वा काव्य संगम की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि हर संगठन इसी तरह आगे आए तो "काव्य की खुशबू और पीपल की छांव" से हिंदुस्तान फिर से स्वर्ग बन सकता है।
