पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की रख रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं अदर्ली रूम किया गया । इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में “MISSION LIFE, (LIFE Style For Environment)”की अवधारणा के तहत वृक्षारोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा दिनांक 05.06.2026 को पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए, सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा शस्त्रागार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल/कॉल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अर्दली रूम करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में “MISSION LIFE, (LIFE Style For Environment)” की अवधारणा के तहत वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण/परेड निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |
