दिनाक 09.06.2026 को समय करीब 00.52 बजे डायल-112 के माध्य से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बंनरही जंगल थाना सोनहा निवासी पवन पुत्र शिवपूजन चौहान उम्र 25 वर्ष दिन में 10 बजे से ही घर से निकला है, अब तक घर नही पहुचा है, और अपने भाई राम बाबू को रात्रि 22.30 बजे फोन कर बताया है कि 02 लोग मुझे पकड़ कर जंगल मे मारपीट रहे है और बंधक बनाए है। इस सुचना पर थानाध्यक्ष सोनहा द्वारा तत्त्काल पुलिस बल की टीम गठित कर तलाश हेतु रवाना किया गया तथा पवन के मोबाइल नम्बर सर्विलांस सेल को भेजकर लोकेशन प्राप्त किया गया। तलाश के दौरान पवन पुत्र शिवपूजन उम्र लगभग 25 वर्ष को जितेन्द्र पुत्र राम भवन साकिन माझा मानपुर थाना गौर जिनके यहां डीजे बजाने का काम करता है के यहां से सकुशल बरामद किया गया। यह पूछने पर की क्यों झूठी सूचना दिए थे इस बात पर पुलिस से उलझने का प्रयास करने लगा कि कानून एव व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पवन पुत्र शिव पूजन साकिन बनरही जंगल थानां सोनहा जनपद बस्ती को धारा 170/126/ 135 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.पवन पुत्र शिवपूजन चौहान ग्राम बनरही जंगल थाना सोनहा बस्ती।
पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिह जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 रविन्द्र शुक्ला थाना सोनहा जनपद बस्ती।
3. का.देवेंद्र यादव, का.शेषनाथ यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।
