गीडा थाना के भिलोरा गांव में नीचे लटक रहे ग्यारह हजार बोल्ट के तारों और टेढ़े हुए पोल से परेशान ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल ठीक कराने की मांग की गई।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पांडेय ने बताया कि गांव में कई जगह ग्यारह हजार बोल्ट के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं साथ ही बताया कि एक जगह पर ग्यारह हजार बोल्ट का तार जमीन से केवल तीन चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहा हैं। तार लटकने की वजह से कई जगह खंभा भी झुककर टेढ़ा हो गया है।जिससे गांव में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। आगे अमित पांडेय ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विभाग से किया जा चुका है लेकिन समस्या का आज तक विभाग द्वारा नहीं किया गया। आहे ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबेल के पास ग्यारह हजार बोल्ट का तार जमीन से मात्र तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है। जिसके कारण कोई भी किसान खेत की तरफ जाना नहीं चाह रहा है।जबकि इस समय किसानों द्वारा खेत में धान की नर्सरी डालने का काम किया जा रहा है। आगे ग्रामीणों ने बताया कि नीचे लटक रहे तार के कारण ही छपिया मे कल कंटेनर में करंट उतर जाने के कारण एक ड्राईवर की झुलस कर मौत हो गई थी।आगे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर विभाग द्वारा समस्या का समाधान तत्काल नहीं किया गया तो बिजली विभाग के खिलाफ बाद आंदोलन किया जाएगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
प्रदर्शनकारियों ने मोहन, मंगलेश, पंकज दुबे, अच्छेलाल, परमा देवी, गोलू, चिखुरी, पिलखु, महेश पाठक, राकेश कुमार, राजीव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
