रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
सीतापुर।
खत्री सभा सीतापुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि खत्री सभा निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
बैठक के समापन पर पंजाबी खत्री समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य स्वर्गीय सतनाम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर सभा के संरक्षक डॉ. आर. के. टंडन, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर मेहरोत्रा, जिला महामंत्री रेनू मेहरोत्रा, जितेंद्र मेहरोत्रा सहित खत्री समाज के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री सभा समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
