राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृत पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना सोनौली में दिनांक 12 जून 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सब्बीर अली (उम्र लगभग 26 वर्ष), निवासी ग्राम दोगहरा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र भारद्वाज, कांस्टेबल सत्यम एवं महिला कांस्टेबल सरोज सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

