दिनांक 19.06.2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक आदित्य नारायण द्वारा योग प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शिथिलीकरण की विधियों का प्रशिक्षण दिया । उन्होनें उपस्थित पुलिस बल को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के विभिन्न आसनों और प्राणायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि कर्तव्य के प्रति मानसिक रूप से अधिक सतर्क और एकाग्र बनाता है।

