कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की एकरूपता एवं अनुशासन का अवलोकन किया तथा पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में उपलब्ध वाहनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा यूपी-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
