सहजनवां
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्टही निवासी अजीत कुमार यादव के साथ यात्रा के दौरान चोरी की एक घटना सामने आई है। वह अपने आफिसीएल काम से लखनऊ आए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्टही निवासी अजीत कुमार यादव 20 जून 2026 को लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान कमता चौराहा के पास वाहन रुकने पर वह आवश्यक कार्य से नीचे उतरे, लेकिन कुछ ही क्षणों में वाहन चालक गाड़ी लेकर वहां से चला गया। पीड़ित के अनुसार वाहन में उनका DELL कंपनी का लैपटॉप बैग छूट गया, जिसमें लैपटॉप, चार्जर, करीब ₹3,000 नकद, बैंक चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। घटना का पता चलते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 कर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाना चिनहट पहुंचकर लिखित तहरीर दी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए चोरी हुए सामान की शीघ्र बरामदगी कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। कामता चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
