गुलसन ने तहसील दिवस पर लगाई गुहार
गोरखपुर, सहजनवां न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए ग्राम जोगियाकोल के गुलहसन पुत्र सोचन ने 20 जून 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस, सहजनवां में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र के अनुसार गुलहसन ने राजस्व ग्राम जोगियाकोल के आराजी संख्या 510, रकबा 0.210 हे. के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी, सहजनवां के न्यायालय में वाद संख्या 4275/2026 गुलहसन बनाम अलीहसन दायर किया था। माननीय न्यायालय ने 21 मई 2026 को आदेश पारित कर मौके पर यथास्थिति बनाए रखने और परिवर्तन न करने का निर्देश दिया था। गुलहसन का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी विपक्षी सुमित्रा देवी, पत्नी वीरेन्द्र प्रसाद, निवासी होम गार्ड पीएसी पद, पर कार्यरत हैं।थाना सहजनवां और पुलिस विभाग के लोग मौके पर यथास्थिति नहीं बनाए रख रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रकरण राजस्व विभाग का है, इसलिए मौके पर उपनिरीक्षक/लेखपाल की टीम ही जा सकती है।
गुलहसन ने बताया कि स्टे ऑर्डर का पालन कराने के लिए उन्होंने पहले तहसील दिवस पर भी प्रार्थना पत्र दिया था, पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से 20 जून को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के 21 मई 2026 के स्थगन आदेश का मौके पर अक्षरशः पालन कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ पिछली तहसील दिवस का आवेदन और स्टे ऑर्डर की छायाप्रति भी लगाई गई है।गुलहसन ने प्रभारी अधिकारी से अनुरोध किया है कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए विपक्षी पक्ष को यथास्थिति बनाए रखने के लिए बाध्य किया जाए, ताकि कानून का राज बना रहे और विवाद न बढ़े।न्यायालय के आदेश के बाद भी जमीनी हकीकत न बदलना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तहसील प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है, यह देखना बाकी है।
