गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र स्थित रामपुर बुजुर्ग गांव के निवासी राज प्रजापति को वाराणसी स्थित सीजीएसटी विभाग से 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर से संबंधित समन मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पंचर बनाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राज प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया गया है।
पीड़ित के अनुसार वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए गांव के एक परिचित से उधार लेने के दौरान उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए थे तथा कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए थे। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाता खोला गया और सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया गया।
मामले में कैंट क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम रामपुर बुजुर्ग निवासी राज प्रजापति को वाराणसी सीजीएसटी से 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर संबंधी समन प्राप्त हुआ था। इस संबंध में राज प्रजापति ने गांव के ही अमित गुप्ता के खिलाफ फर्जी कंपनी खोलकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए थाना एम्स में प्रार्थना पत्र दिया है।
पुलिस के अनुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश की जा रही है। वहीं, सीजीएसटी से जुड़े दस्तावेजों और कंपनी के पंजीकरण की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - आभा सिंह
सीओ कैंट
बाइट - राज प्रजापति पीड़ित
बाइट - पीड़ित के रिश्तेदार
