गिरफ्तार
-पकड़ा गया अभियुक्त पश्चिमी बंगाल राज्य के जिला मालदा क्षेत्र का रहने वाला साबिर अली उर्फ शब्बीर है
-रोजा पुलिस ने अभियुक्त शब्बीर को उसकी दुकान नेकी गारमेंट पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है
-बीती 05 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीवान इन्कलेव निवासी सुक्खनलाल जोकि रोजा मंडी समिति में एसएल फूड्स का प्रोपराइटर हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अभियुक्त शब्बीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
-आरोप था कि उनकी फर्म से वर्ष 2017 से वर्ष 2024 तक कुल 70,70,600 रुपये मूल्य की एसके कलिमियां भंडार के प्रोपराइटर शब्बीर ने गुड़, राब एवं चीनी मंगाई और उसका भुगतान नहीं किया। रूपया मांगने पर शब्बीर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पश्चिमी बंगाल की कोर्ट से अभियुक्त शब्बीर का 06 दिवस का रिमाण्ड स्वीकृत कराकर शाहजहांपुर थाना रोजा लाये। यहां विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शब्बीर को शाहजहांपुर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। शाहजहांपुर समाचार शाहजहाँपुर पुलिस #थाना #रोजा
AB TAK News SPN
