गोरखपुर पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में मुख्य आरोपी को पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 227/2026 में वांछित मुख्य आरोपी शैलेश यादव (38 वर्ष) को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी शैलेश यादव पुत्र इन्द्रमणि, निवासी ग्राम अजीजुल्लाह चकिया, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को उसके घर से 4 जुलाई 2026 की रात करीब नौ बजकर तीस मिनट बजे गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए व विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी। मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है तथा विवेचना संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
