बांदा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसा बाइक सवार, मौके पर मौत
अमोद कुमार
बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बच्चा पुत्र मेवा लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी महेदु, थाना चिल्ला के रूप में हुई है।रात लगभग 10:00 बजे बच्चा पुत्र मेवा लाल बांदा से तिंदवारी आ रहा था, जब वह मुगुस के आगे ढाबा के पास पहुंचा, तो अचानक खड़े ट्रक में घुस गया।
हादसे में बच्चा पुत्र मेवा लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।मृतक के बारे में जानकारी बच्चा पुत्र मेवा लाल उम्र 35 वर्ष महेदु गांव का निवासी था।
वह अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला था, और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था, और बाइक सवार ने उसे देखा नहीं था। उन्होंने बताया कि इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, और प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
