पोते ने जमीन बेचने को लेकर दादी पर ईट से किया हमला, अस्पताल में मौत
रिपोर्ट क्रांति मिश्र/अब तक न्याय बहराइच
बहराइच।थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रांतर्गत घटित घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि आज दिनांक 19.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत इरफान उर्फ भल्ला पुत्र मुन्ना शाह निवासी सलारगंज थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र करीब 32 वर्ष ने अपनी दादी शाहजहां पत्नी स्वर्गीय बाबू शाह उम्र करीब 72 वर्ष को ईट से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । घटना के संबंध में यह ज्ञात हुआ कि इरफान नशा अधिक करता है तथा अपने हिस्से की जमीन बेचना चाह रहा था जिसे बेचने को उसकी दादी मना कर रही थीं जिससे वह नाराज था, इसी नाराजगी के चलते इरफान ने घटना कारित की । पुलिस द्वारा अभियुक्त इरफान को हिरासत में ले लिया गया है तथा मृतका शाहजहाँ उपरोक्त के शव का पंचायतनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
