श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

