बरेली।संबादाता शिव हरि शर्मा
अब तक न्याय समाचार।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया ने सद्भावना के तहत भैया दूज का त्यौहार मनाया।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सिंघानिया ने पप्पू खान तथा करनाल मोहर सिंह को परंपरागत ढंग से टीका लगाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। तथा भेंट स्वरूप उन्हें मेवा मिष्ठान तथा गोलानारियल भेंट कर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश जनता में दिया। श्रीमती सिंघानिया ने यह भी बताया कि उन्हें दोनों भाइयों ने सा सम्मान सहित उनकी रक्षा का वचन दिया।
सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल बना रक्षाबंधन पर्व के मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन निहलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदी दत्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
