लखनऊ समाचार
स्कीम नंबर दो स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से आज सुबह तीसरी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का स्वागत पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके किया गया। बताया गया कि कुल 11 प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर 2 से प्रभात फेरी की शुरुआत होती है, जो पूरे क्षेत्र में कीर्तन करते हुए पुनः गुरुद्वारे में आकर संपन्न होती है।
आज की प्रभात फेरी में उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह (राजू), प्रेम सिंह, डी. पी. सिंह, राजेंद्र सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, अनमोल, परमीत, नरेंद्र सिंह गोगिया, गुरमीत सिंह (विक्की) आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुख्य शब्द गायन हरप्रीत सिंह द्वारा किया गया, जबकि मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह और मुख्य तबला वादक बबलू सिंह ने संगत को भावविभोर कर दिया। प्रभात फेरी के समापन पर अरदास की गई और उपस्थित संगत को प्रसाद वितरण किया गया।
सिख धर्म का संदेश सभी धर्मों के आदर, सत्कार और समानता पर आधारित है, जिसका उदाहरण इस प्रभात फेरी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
