कानपुर में छठ पूजा की तैयारी: घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
कानपुर नगर में जिलाधिकारी ने छठ पूजा के मद्देनज़र घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हर घाट पर स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि सभी पूजा स्थलों पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाए।
नागरिक सुरक्षा कोर, प्रखण्ड नवाबगंज ने अटल घाट, रानी घाट, मैगजीन घाट और कल्लू घाट का निरीक्षण किया और गंगा की सफाई कराई। इस दौरान डिवीजनल वार्डन धनंजय नारायण सिंह, प्रभारी स्टाफ अधिकारी शिल्पा निषाद, पोस्ट वार्डन राजकुमार अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, सचिन कुमार, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, खुशी, सुभ्रा श्रीवास्तव, रवि कुमार, दिव्यांश कुमार सहित अन्य वार्डन मौजूद रहे।
