महमदपुर में शिव मंदिर की मूर्तियों को तोड़ने की घटना, ग्रामीणों में रोष
लखनऊ, मलिहाबाद: मलीहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमदपुर में एक बार फिर शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय के पास बाजार में बने इस मंदिर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर के अंदर लगी मूर्तियों के हाथ और पैर तोड़ दिए।
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि अपराधियों को जल्द पकड़ने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम गठित की गई है।
रिपोर्ट: अनुज कुमार
लोकेशन: मलिहाबाद, लखनऊ
