राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
छानबे, मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त उप मंत्री अपर्णा यादव ने सोमवार को क्षेत्र के शिवपुर गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में बच्चों के लिए मेन्यू के अनुसार पोषक आहार परोसने का निर्देश दिया। भटेवरा गाँव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ बैठकर भोजन चखा। इसके पहले बच्चियों के क्लास में उन्होंने राज्य की पहली मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल का नाम पूछा तो सभी ने चुप्पी साध लिया। उन्होंनेलक्ष्य का सपना देखने की प्रेरणा दिया। बच्चियों ने कराटे का प्रदर्शन किया। बच्चियों ने कहा कि रोज ऐसा खाना नहीं परोसा जाता। वार्डन सविता देवी एवं अध्यापिकाएं स्वागत सत्कार में लगी रही। भटेवरा गाँव में एनआरएलएम समूह अंतर्गत संचालित पूरक पोषण आहार केंद्र का निरीक्षण किया। महिला कामगारों से पूरक आहार के संबंध में पूछताछ किया। चुनरी भेंटकर महिला मजदूरों को सम्मानित किया। गैपुरा स्थित एनआरएलएम के संकुल कार्यालय में समूह की महिलाओं से उनके काम काज के संबंध में जानकारी हासिल किया। ब्लाक कार्यालय विजयपुर में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। कन्या सुमंगला योजना, मातृ शिशु वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में एक घंटे तक समीक्षा किया। एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, बरिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र प्रसाद सेक्रेटरी सौम्या सिंह, अपेक्षा यादव, अभिषेक पारासर, प्रमोद कुमार, जगदीश सोनकर, राजेश गौतम दिलीप यादव, दीपक त्रिपाठी, दिनेश कुमार आदि रहे।

