राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में गंगा उत्सव का कार्यक्रम
अमोद कुमार
आज दिनांक 04.11.2025 को "गंगा उत्सव, 2025" के अवसर पर केन आरती स्थल भूरागढ़, बांदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, वन विभाग के समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी / कर्मचारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य जनमानस उपस्थित रहें।
"गंगा उत्सव, 2025 कार्यक्रम" के अन्तर्गत केन नदी आरती स्थल पर सुबह 07:00 बजे से 08:00 बजे तक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, आर्दश बजरंग इण्टर कालेज व प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा घाट की साफ-सफाई/श्रमदान किया गया। प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक फात्मा गर्ल्स इण्टर कालेज, बांदा में जल संरक्षण विषय पर विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को सम्बोधित करना, प्रश्नोंत्तरी कार्यक्रम, गंगा उत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भकिया गया, जिसमें केन आरती स्थल भूरागढ़, बांदा में अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक सांस्कृतिक उत्सव, गंगा आरती, स्थानिय उत्सव कार्यक्रम, दीप उत्सव व दीप दान कार्यक्रम, नृत्य और नाटक, गंगा गीत उत्सव, घाट पर हाट व अन्य कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

