बिलसंडा/पीलीभीत जातिवादी दबंग परिवार के कुछ लोगों ने दलित परिवार को फर्जी मुक़दमों में फसाने की रची बड़ी शाजिस,आरोपी ने झूठा आरोप लगाकर दलित परिवार पर लिखाई रिपोर्ट,दबंगों के खिलाफ बिलसंडा सहित अन्य थाने से भी दर्ज हैं कई मुकदमे
दबंग पहले से ही हैं बिलसंडा थाने में कई बड़े मामलों में नामजद
आपको बता दें कि पीड़ित परिवार जाटव बिरादरी का है जोकि अनुसूचित जाति से आता है,पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके गाँव का ही युवक अंकुल पुत्र रामखिलौना परिवार की महिला पर बहुत पहले से ही बुरी नजर बनाये हुए था जोकि दिनांक 22.10.2025 को समय करीब रात्रि के 10.30 बजे महिला के मकान की दीवार कूद कर महिला के घर के अंदर घुस आया जहाँ महिला घर के अंदर बरामदे में चारपाई पर सो रही थी उक्त युवक ने बुरी नियत से महिला के साथ बदसलूकी की तभी महिला की आंख खुल गई तथा आंख खुलने पर महिला ने बिरोध किया तो उक्त व्यक्ति बुरी नियत से महिला को हाथ पकड़ कर कमरे की ओर खींचने लगा तभी महिला ने आंगन में शो रहे अपने पति को जोरदार आवाज लगाई तभी महिला के साथ हो रही जबरदस्ती के शोर की आवाज सुनकर आंगन में शो रहे महिला के पति की आंख खुल गई तथा महिला के पति ने उक्त व्यक्ति को ललकार इस पर उक्त व्यक्ति ने दीवार पर रखी ईंट महिला के पति के सर पर मार दी और उक्त व्यक्ति महिला व महिला के पति को जाति सूचक शब्द कहकर दीवार कूदकर भागने लगा शोरगुल की आवाज सुनकर बाहर से महिला के चचेरे जेठ पुत्र तथा गाँव के अन्य कई लोग मौके पर आ गये जिनकी मदद से महिला व महिला के पति ने उक्त दबंग व्यक्ति अंकुल को दीवार कूदते समय पकड़ लिया जिसके गॉव वाले खुद गवाह हैं उक्त व्यक्ति के दीवार कूदते समय नाली में गिरकर चोट भी लग गई तभी महिला के पति ने उसी समय 112 नंबर पर फोन किया तभी 112 नंबर की पुलिस आई गई तो महिला के पति ने उसी समय उक्त व्यक्ति को 112 नंबर की पुलिस को सौंप दिया, महिला के पति का पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल बिलसंडा में मेडकल भी कराया गया तथा पूरी घटना की शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बिलसंडा थाने में तहरीर देकर पीड़ित दलित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक अभियुक्त की गिरफ़्तारी नहीं हुई है ना ही कोई कार्रवाही हुई है क्यूंकि दबंगों के क्षेत्रीय नेताओं से हैं सम्बन्ध जिनकी मदद से आरोपी के सहयोगियों ने रिंकन, सर्वेश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, पवन शुक्ला, रुपेश शुक्ला ने मिलकर जेल जाने के डर से पीड़ित परिवार पर जूठे आरोप लगा कर झूठी रिपोर्ट लिखाई है तथा अब एफ.आई.आर.वापस लेकर फैसला लेने को मजबूर कर रहे हैं और धमकाते हुए जान से मारने व गॉव से भगाने की धमकियां देते हैं क्युंकि उक्त लोग दबंग व हेकड़ किस्म के व्यक्ति हैं जिनका आए दिन लड़ाई झगड़ा करने का काम है पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त गुंडों की गिरफ़्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हैं, पीड़ित महिला व उसके परिवार को
जानमाल का खतरा है न्याय पाने को महिला तथा महिला का पति दर -दर भटके रहे हैं
