जिला झांसी से
/बिना नोटिस के चला प्रशासन का बुलडोजर अधिकारियों एक न सुनी पीड़ित ने लगाया आरोप
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के पीड़ित युवक ने प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए।
पीड़ित ने बताया है कि 4 नवंबर को तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ित के गांव में जेसीबी मशीन चलकर कई दिनों से काबिज कब्जे को हटाया गया वही पीड़ित द्वारा बताया गया है कि हमारे मकान के बाहर जमीन के सारे प्रपत्र थे पर मौके पर गए अधिकारियों ने बात नहीं सुनी।
आपको बता दे पीड़ित राकेश कुमार ग्राम सुहाग पूरा निवासी ने बताया है कि मेरे ही परिवार के लोगों द्वारा मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है मेरे मकाल के सामने जो जमीन है बो मेरी है। उसमें मैने जाली लगाकर बंद कर लिया था और खेती के उपकरण रखता हूं।
पर मेरे ही परिवार लोगों द्वारा गलत शिकायत करके हमारे परिवार को परेशान किया जा रहा था। मेरे उक्त जमीन पर मुकदमा भी कोर्ट में विचारा धीन हे उक्त जमीन के सारे प्रपत्र मेरे पास हे।कोर्ट का फैसला भी हमारे पक्ष में रहा हे और मेरा कब्जा कई सालों से काबिज है
पर विपक्षी गणों द्वारा मेरे खिलाफ षड्यंत रचकर तहसील प्रशासन को गुमराह कर मेरी जमीन पर प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन चलाकर जाली को हटाकर कार्यवाही की गई ।
कब्जा हटाने का वीडियो मैने बना लिया जो मेरे पास है।
हम जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से यही जानना चाहते हैं अगर मेरी जमीन पर आपको बुलडोजर चलाकर कार्यवाही करनी थी हमे नोटिस देना था प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन चलाकर जो जाली हटाई गई उसको लगवाने मेरा लाखों रुपए का नुकसान हुआ ।
उक्त मामला कोर्ट में भी विचारा धीन पहले से था पर प्रशासन ने मेरी एक नहीं सुनी न ही मेरे प्रपत्र देखे गए और एक तरफा कार्यवाही की गई ।
हम प्रदेश मुखिया योगी जी से कहना चाहता हु कि जो मेरे खिलाफ कार्यवाही की गई उसकी जांच की मांग करते है।
जब नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया वह व्यक्ति सार्वजनिक जमीन पर कब्जा किए था और सरकारी सी सी सड़क भी थी और लोगों का निकलने का आम रास्ता था जिससे कार्यवाही की गई।

