जिला झांसी से
अन्नदाताओं को खाद के लिए लंबी कतारें, मायूस लौट रहे किसान
बी-पेक्स धमना समिति पर पक्षपात के आरोप
चिरगांव विकासखंड के सहकारी समिति धमना में किसानों को खाद वितरण में हो रही अनियमितताओं से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह-सुबह अन्नदाता सरकारी उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पेक्स) धमना केंद्र पर खाद लेने पहुंच जाते हैं, लेकिन घंटों महिलाएं व पुरुषों को लंबी-लंबी कतारों में लगने के बावजूद शाम तक मायूस होकर लौटना पड़ता है।
किसानों का आरोप है कि समिति मे सुबह 6 बजे से लाइन में हैं, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आया। वहीं कुछ लोगों को आते ही खाद मिल जा रही है
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और सभी को समान अवसर मिले ताकि समय पर खेती का काम शुरू किया जा सके।
रिपोर्ट समद अली
