असगठित मजदूर मोर्चा ने चलाया जन जागरुकता अभियान
अमोद कुमार
बांदा -बांदा दिनांक 08/11/2025 को ग्राम पंचायत बधनियापुरवा अमवा बिसन्डा में असगठित मजदूर मोर्चा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगर जी के आदेश अनुसार जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी, बचपन बचाओ आंदोलन, स्वास्थ्य शिक्षा, और जीरो प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद ने श्रम विभाग से अपना रजिस्ट्रेशन कराने और इसका लाभ लेने की अपील की। श्रम विभाग की सुमंगला योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत की जोड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जैसे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, और आवास आदि।इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद जी ने किया, जिनका मोबाइल नंबर 7408857516 है। जिला महामंत्री भगवती प्रसाद नामदेव का मोबाइल नंबर 7398865466 है, और जिला संयोजक मंत्री शिवकुमार विमल जी का मोबाइल नंबर 9170819532 है। सक्रिय सदस्य पूरन प्रसाद वर्मा, लला रमेश, अवधेश, गीता, राजा, शियारानी, और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

