चांदी के रथ पर नगर भमण को निकले खाटू श्याम भक्तों ने लगाए जय कारे
बुद्ध विहार कांजी हाउस के सामने चल रहे तीन दिवसीय तृतीय श्याम वंदना आनंद दो त्सव के दूसरे दिन सोमवार को भवय निशान यात्रा निकाली गई l
बाबा श्याम चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भमण के लिए निकले l इस दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ भीड़ में पूरे मार्ग को भक्ति और उल्लास से भर दिया l निशान यात्रा शिवाजी पार्क स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए l कार्यक्रम स्थल कांजी हाउस के सामने पहुंची l
रथ को खींचने और छूने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था l श्रद्धालुओं में हाथों में ध्वज थामैं श्याम भजन की धुन पर नाचते गाते आगे बढ़ते रहे l रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया l आयोजन करता प्रदीप सोनी ने बताया निशान यात्रा का उद्देश्य बाबा श्याम के भक्तों को दर्शन करना और भक्ति के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश देना है जैसे ही बाबा को चांदी के रथ पर सवार किया गया था l तब पूरा मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारो से गूंज उठा l सोनी ने बताया कि इसी दिन रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे l कार्यक्रम का समर्पण 11 नवंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा l आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है और अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की है

