सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखा गंदगी अंबार गंदे जल जमाव के कारण जन्म ले रही गंभीर बीमारियां
नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार में अस्पताल परिसर के आसपास अंबार हैं गंदगी का अम्बार लगा हुआ है वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचारी रोगों के बचाव हेतु तरह-तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं । लेकिन वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास गंदे जल जमाव के के कारण गंभीर तरह की बीमारियां जन्म ले रही है। कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण गंभीर बीमारियों का शिकार आए हुए मरीज होते होंगे , हर रोज सरकारी अस्पताल पर सैकड़ो की संख्या में लगभग आते होंगे मरीज़ फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों के द्वारा गोल लापरवाही देखा जा रहा है । हर 2 से 3 महीने पर जिले के बड़े अधिकारियों का भी अस्पताल परिसर पर निरीक्षण के लिए दौड़ा होता है लेकिन उन्हें भी अस्पताल का गंदा दृश्य दिखाई नहीं देता। ऐसे में सरकार जहां एक तरफ डेंगू ,मलेरिया, टाइफाइड जैसे गंभीर बीमारियों के बचाव के लिए अस्पताल में तैनात जिम्मेदार पद के अधिकारियों को बार-बार निर्देशित कर रही है। इन बीमारियों से लोगों के बचाव हेतु तमाम योजनाएं चला रही है। लेकिन जिम्मेदारों की आंखों पे पट्टी अभी भी बंधा हुआ है और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे अस्पताल के अंदर गंदगी अंबार लगा हो या फिर अस्पताल के बाहर

