कानपुर
मंडल ब्यूरो अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर
ललकीपुरवा में राहुल यादव की जूनियर हाई स्कूल की मांग को मिला समर्थन
घाटमपुर ब्लॉक के ललकीपुरवा गाँव में शिक्षा की कमी को लेकर वर्षों से ग्रामीण परेशान थे। गाँव में केवल प्राथमिक विद्यालय होने के कारण कक्षा 5 के बाद बच्चों की पढ़ाई लगभग रुक जाती है। आसपास कोई जूनियर हाई स्कूल न होने से बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ देते हैं या मजबूरी में दूर निजी स्कूल जाते हैं
इस गंभीर समस्या को एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के घाटमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव ने मजबूती से उठाया और गाँव में जूनियर हाई स्कूल निर्माण की आधिकारिक मांग शिक्षा विभाग तक पहुँचाई आज इसी मांग पर कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह कुशवाहा की अगुवाई में जांच टीम गाँव पहुँची। टीम ने स्थल निरीक्षण कर शिक्षा की वास्तविक कमी को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके ग्रामीणों व संस्था के पदाधिकारियों ने इस प्रयास के लिए एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति और ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव का आभार व्यक्त किया।
इस कार्य में मुख्य रूप से शामिल रहे प्रधान शंकरदयाल, प्रधानाध्यापक गीता यादव, शिवराज सिंह चौहान, तिलक सिंह, मोहन यादव, सुनील यादव, दीपू यादव व सैकड़ों ग्रामीण।

