सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनसमस्याओं का किया गया निस्तारण
जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर जौनपुर में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया। इस महत्वपूर्ण दिवस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सीधे जनता से संवाद स्थापित किया और त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर, राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। इन अधिकारियों द्वारा राजस्व से सम्बंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए, उनका तत्काल और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

