विभिन्न मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना
बस्ती समाचार
बस्ती जनपद में भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के लोगों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर अनिश्चितकालीन धरना चालू किया
धरना आज दिनांक 15-11-25 से अपनी मांगो को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर सर्वेश सिंह जिला प्रभारी सचिन गोंड महिला प्रकोष्ठ रीतू वर्मा के नेतृत्व में में जारी है
धरने की प्रमुख मांगे बहादुर पुर ब्लॉक अध्यक्ष कुसुमलता गोईरी निवासी ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों द्वारा रोजी रोटी का एक मात्र साधन लकड़ी की टंकी को सामान सहित बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के बल पूर्वक उलट दिया गया जिसमें लाखों का समान नुकसान हो गया जिसकी सूचना थाने से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक हो चुकी है लेकिन कही से कोई न्याय नहीं मिल रहा पीड़ित महिला कुसुमलता को एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय
दूसरा मामला सोनहा थाना अंतर्गत फेर सम गांव का है जहां भारतीय किसान यूनियन भदोरिया की महिला पदाधिकारी प्रीति पाण्डेय की जमीन के कब्जे को लेकर है
सचिन कुमार गोंड
तहसील रिपोर्टर बस्ती

